Finance

ट्रंप की धमकी भारत पर बेअसर, रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा हिंदुस्तान; अमेरिका तक पहुंची बात!

ट्रंप की धमकी:- भारत को नहीं रोक पाई ट्रंप की धमकी, रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा हिंदुस्तान

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जुर्माने की धमकियों के बावजूद भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा। भारत सरकार के सूत्रों ने बताया कि ये दीर्घकालिक तेल अनुबंध हैं। रातोंरात खरीदारी बंद करना इतना आसान नहीं है। ट्रंप ने पिछले महीने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में संकेत दिया था कि रूसी हथियार और तेल खरीदने के लिए भारत को अतिरिक्त पेनल्टी का सामना करना पड़ेगा। लेकिन, अमेरिका के साथ जारी टैरिफ वार के बीच रूस से तेल खरीद जारी रखने को भारत सरकार का करारा जवाब माना जा रहा है।

भारत और रूस के बीच मजबूत साझेदारी

भारत रूसी कच्चे तेल का सबसे बड़ा खरीदार है। भारत ने आधिकारिक रूप से इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया कि रूस से तेल आयात पर कोई रोक नहीं है। भारत की ऊर्जा खरीद राष्ट्रीय हितों और बाजार की ताकतों पर आधारित है। सरकारी सूत्रों ने कहा, “हमारे पास भारतीय तेल कंपनियों द्वारा रूसी आयात रोकने की कोई रिपोर्ट नहीं है।”

कुछ रिपोर्टों में कहा गया था कि भारतीय रिफाइनरियां (इंडियन आयल कॉर्पोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन और मैंगलोर रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल लिमिटेड) ने पिछले सप्ताह रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया था। हालांकि, आईएएनएस ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि चारों रिफाइनरियां नियमित रूप से मांग के आधार पर रूसी तेल खरीदती हैं और वैकल्पिक रूप से पश्चिम एशिया और अफ्रीकी बाजारों का रुख कर रही हैं।

भारत की नीति में कोई बदलाव नहीं

भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए वैश्विक बाजार की पेशकशों के आधार पर तेल खरीदता है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने शनिवार को दो वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों के हवाले से कहा कि भारत सरकार की नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एक अधिकारी ने कहा, “सरकार ने रूस से आयात कम करने के लिए तेल कंपनियों को कोई निर्देश नहीं दिया है।”

ट्रंप की टिप्पणी और भारत का रुख

रायटर ने इसी सप्ताह बताया था कि जुलाई में छूट कम होने के बाद भारत की सरकारी तेल रिफाइनरियों ने रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया है। पीटीआई के अनुसार, भारत की प्रतिक्रिया से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने शिगूफा छोड़ा था कि उन्होंने सुना है भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। उन्होंने इसे एक अच्छा कदम बताया, लेकिन साथ ही कहा कि उन्हें इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है।

ट्रंप ने कही थी ये बात

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मुझे पता चला है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। मैंने यही सुना है। मुझे नहीं पता कि यह सही है या गलत, लेकिन यह एक अच्छा कदम है। देखते हैं क्या होता है।”

रूस के साथ भारत की स्थिर साझेदारी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को नियमित ब्रीफिंग के दौरान संवाददाताओं से कहा था, “ऊर्जा जरूरतों के संदर्भ में हम बाजार में उपलब्ध विकल्पों और मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों पर नजर रखते हैं। रूस के साथ भारत की स्थिर साझेदारी है, जो समय की कसौटी पर खरी उतरी है। विभिन्न देशों के साथ नई दिल्ली के संबंध अपनी-अपनी योग्यता के आधार पर हैं। इन्हें किसी तीसरे देश के नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए।”

निष्कर्ष

ट्रंप की धमकियां भारत को अपने दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदार, रूस से तेल खरीदने से रोक नहीं पा रही हैं। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए रूस से लगातार कच्चा तेल खरीदने का फैसला करेगा, चाहे अमेरिकी प्रशासन इसके खिलाफ क्यों न हो। यह भारत के विदेश नीति और ऊर्जा नीति की एक दृढ़ और स्वतंत्र मिसाल है, जो अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देती है।

munaffyt

Recent Posts

छोटे किसानों से भी होगा बीज अनुबंध, ‘श्वेत क्रांति 2.0’ से आएगी विकास की बयार; अमित शाह ने बताया रोड मैप

किसानों :-केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सहकारिता मंत्रालय की परामर्शदात्री…

5 hours ago

ED के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए अनिल अंबानी, ₹17000 करोड़ के लोन में गड़बड़ी का है आरोप

ED:- ईडी (ED) ने मशहूर उद्योगपति अनिल अंबानी से हाल ही में पूछताछ की। ईडी…

5 hours ago

1 के आगे लगाओ 36 जीरो, 20 वर्षीय लड़के के खाते में आ गयी इतनी रकम! जानें पूरा मामला

ग्रेटर नोएडा के दीपक के खाते में अचानक एक रुपये की राशि जमा हुई जो…

5 hours ago

H-1B Visa टैरिफ विवाद पर ट्रंप से भी आगे निकली ये अमेरिकी सांसद, दे डाली ऐसी धमकी; टूट सकता है लाखों भारतीयों का सपना?

H-1B Visa: अमेरिकी सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन ने भारत को एक बड़ी धमकी दी है।…

8 hours ago

PM Kisan Yojana 2025 पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त में पैसा बढ़कर आएगा या नहीं? जानें सरकार ने क्या कहा

PM Kisan Yojana:- पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को 6,000 रुपये…

8 hours ago

ट्रंप टैरिफ के डर बीच RBI देगा रक्षाबंधन गिफ्ट? EMI से लेकर होम लोन वालों के लिए हो सकता है बड़ा एलान

ट्रंप टैरिफ :- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में…

8 hours ago