RBI:- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 19 मई 2023 को ₹2000 के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। अब तक, 26 महीने में ₹2000 के नोटों का 98% हिस्सा वापस हो चुका है, लेकिन अब भी ₹6017 करोड़ के नोट चलन में हैं। आरबीआई ने शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक आंकड़े जारी किए।
₹2000 के नोटों का मूल्य घटकर ₹6017 करोड़ हुआ
19 मई 2023 को जब ₹2000 के नोटों को वापस लेने का निर्णय लिया गया था, तब इन नोटों का कुल मूल्य ₹3.56 लाख करोड़ था। अब 31 जुलाई 2025 तक यह आंकड़ा घटकर ₹6017 करोड़ रुपए रह गया है। इसका मतलब यह है कि अब तक ₹2000 के नोटों का 98.31% हिस्सा वापस हो चुका है।
नोट बदलने की सुविधा
आरबीआई ने 19 मई 2023 से ₹2000 के नोटों को बदलने की सुविधा शुरू की थी। अब लोग देशभर के आरबीआई के 19 इश्यू ऑफिसों पर जाकर नोट बदल सकते हैं। इसके अलावा, 9 अक्टूबर 2023 से आम लोग और संस्थाएं इन नोटों को अपने बैंक खातों में जमा भी करवा सकते हैं। लोग इन नोटों को डाक के जरिए भी आरबीआई के इश्यू ऑफिस में भेज सकते हैं।
RBI के इश्यू ऑफिस जहां बदले जा सकते हैं ₹2000 के नोट
आरबीआई के इश्यू ऑफिस भारत के कई प्रमुख शहरों में स्थित हैं। जिनमें शामिल हैं:
अहमदाबाद
बेंगलुरु
बेलापुर
भोपाल
भुवनेश्वर
चंडीगढ़
चेन्नई
गुवाहाटी
हैदराबाद
जयपुर
जम्मू
कानपुर
कोलकाता
लखनऊ
मुंबई
नागपुर
नई दिल्ली
पटना
तिरुवनंतपुरम